Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चोर समझकर एक नौजवान लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में दो सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: चोर समझकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में सेक्टर – 11 की पुलिस टीम ने आज सोमवार को दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपित सुरक्षा गार्डों के नाम  विजय कुमार निवासी  गांव बडरम थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार हाल आदर्श नगर बल्लभगढ़ व चमन निवासी  गाँव गुडावरी जिला पलवल है। इन दोनों सुरक्षा गार्डों ने गत 5 जुलाई की रात को युवक विकास की पीट -पीट कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में दिनांक 6 जुलाई को थाना सेक्टर -8 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, और अब सेक्टर -11 की टीम ने आज सोमवार को उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।      

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  अभिषेक ( मृतक का भाई) निवासी  बागपुर, पलवल हाल मिलहाड कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह व उसका पिता राजस्थान सदन सेक्टर-10 में सफाई का काम करते है। 5 जुलाई की रात को उसका भाई विकास उनसे मिलने राजस्थान सदन आया था और रात को ही वापिस चला गया था। 6 जुलाई को सुबह राजस्थान सेवा सदन के बराबर वाले रोड पर विकास मृत अवस्था में पाया। विकास की चमन व विजय कुमार ने डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों आरोपित  सेक्टर-10 में गार्ड की नौकरी करते हैं। जिस शिकायत पर सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।उनका कहना है कि  पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार निवासी  गॉव बडरम थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार हाल आदर्श नगर बल्लभगढ़ व चमन निवासी  गाँव गुडावरी जिला पलवल को गिरफ्तार कर लिया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों  आरोपित  सेक्टर-10 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। 5/6 जुलाई की रात को उन्होंने एक युवक को सेक्टर में देखा, जिसको चोर समझ कर उन्होंने युवक की डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपितों  को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related posts

सीएम नायब ने संबंधित थाना क्षेत्र के एसएचओ की भूमिका की दिए जांच के आदेश और एसएचओ को वहां से हटाने के भी दिए निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रेस क्लब फरीदाबाद ने घायल पत्रकार बिजेंद्र शर्मा को दी 21 हजार रुपए की सहायतार्थ राशि

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो एसबीआई कर्मी बन साइबर ठगी के 187 अपराधों को अंजाम दे चुका हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x