Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चाकू मार कर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने दो महीने पहले हुई स्नैचिंग की वारदात में सुलझाने का दावा किया हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साईकिल, बटन दार चाकू व छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया हैं। तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना बीपीटीपी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं।   

एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि यह घटना बीते 23 मई 2020 की है। बीपीटीपी एरिया में तीन आरोपितों ने नशा करने के बाद जब रुपए खत्म हो गए थे तो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपितों  ने एक राहगीर से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान राहगीर के एतराज करने पर आरोपित चाकू से हमला कर फोन छीन कर फरार हो गए थे। थाना बीपीटीपी में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की सरगर्मी से तलाश  क्राइम ब्रांच सेंट्रल को दिए गए थे। कल वीरवार  को क्राइम ब्रांच सेंट्रल को सूचना मिली कि आरोपित  तिगांव रोड पर है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल के इंचार्ज ने एक विशेष  टीम ने तैयार कर आरोपितों को मुजेडी मोड़, तिगांव रोड के पास पकड़ने के लिए भेज दिया।

इस टीम ने अपना जाल बिछा कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से वारदात में प्रयोग की गई मोटर साइकिल ,बटनदार चाकू, छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया  है। एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपित  राकेश  के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपितजेल जा चुका है। गिरफ्तार तीनों आरोपित आपस में गहरे दोस्त हैं और तीनों नशा करते हैं। आज आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी दर्ज करवाने वाले सीएससी संचालक को नोटिस : एडीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने जिला अदालत में घटित हत्याकांड के आरोपी मनोज गैंग के एक भगोड़े बदमाश विनोद को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई -पुलिस कमिश्नर विका अरोड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!