Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : मैरिज गार्डनों में आयोजित शादियों में आए लोग, अपने वाहनों को सड़कों पर खड़े करने के कारण लगती जाम, 8 संचालकों पर केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूरजकुंड रोड के अलग -अलग जगहों पर स्थित आठ मैरिज गार्डन के मालिकों के खिलाफ कानूनी नियमों के उल्लंघन करने के मामलें मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की मानें तो इस फार्म हाउसों में शादी के दौरान सड़कों पर खड़ी वाहनों के कारण घंटों जाम लग जाती हैं जिसके कारण वहां से आमजनों को गुजरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने नगर निगम प्रशासन को भी एक पत्र लिखा हैं ,

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सूरजकुंड रोड स्थित आनंद फार्म, खालसा गार्डन, अमरीत ग्रीन गार्डन, इंतजार गार्डन, ईडन गार्डन,रॉयल गार्डन, जंगल फूल सेलिब्रिशन, एक्स पोरमा ग्रीन पार्टी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 283 व 34  के तहत मुकदमा दर्ज किया  हैं। उनका कहना हैं कि उपरोक्त फ़ार्म के संचालकों द्वारा वाहनों को खड़ी करने की उचित ब्यवस्था नहीं हैं और जब भी इन मैरिज फार्म हाउसों में शादियां होती हैं उस दौरान शादी समारोह में शामिल होने आए लोग अपने -अपने गाड़ियों को सड़कों के दोनों साइडों में गलत तरीके से खड़ी कर देते हैं जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना  करना पड़ता हैं। यहां तक की आने -जाने वाले दैनिक लोगों को घंटों जाम फंसे रहना पड़ता हैं।

उनका कहना हैं कि इससे पूर्व में सभी मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे जिसके उल्लंधन करने के बाद उपरोक्त संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई हैं और इसके आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना हैं कि तक़रीबन मैरिज गार्डन वालों के पास परमिशन एक गार्डन की हैं और अवैध रूप से उसमें यह लोग पार्टीशन करके दो -तीन  गार्डन बना रखा हैं जबकि इन सभी गार्डनों में पार्किंग की कोई ब्यवस्था नहीं हैं और शादी समारोह में शामिल होने आए अपने -अपने बाहनों को गलत तरीके से सड़कों पर खड़ी कर देते हैं। जिससे वहां पर जाम की स्थिति बन जाती हैं।   उनका कहना हैं कि इस प्रकरण में निगम प्रशासन को भी पत्र लिख कर इन फार्म हाउसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु कहा गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: गणित प्रवक्ता गजराज नागर का विद्यालय में विदाई समारोह , सेवानिवृत्ति मार्च में,कोरोना के कारण देरी से हुआ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ इंग्लैंड (UWE) से जल और पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ हुई चर्चा।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x