Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी 23 व 24 दिसम्बर को जिला के स्कूलों में बनाए गए 36 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 23 व 24 दिसम्बर-2017 को जिला के विभिन्न स्कूलों में बनाए गए 36 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता-परीक्षा-2017 से जुड़े सभी प्रकार के आवश्यक प्रबन्धों एवं तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त अतुल कुमार ने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, फरीदाबाद के एसडीएम प्रताप सिंह, बड़खल के एसडीएम रीगन कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी सतविन्दर कौर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इनके अलावा सभी डियूटी मैजिस्ट्रेट ट्रांजिट अधिकारी, अधीक्षक, सुपरवाइजर व सम्बन्धित स्कूल प्रबन्धक भी बैठक में उपस्थित थे। श्री अतुल कुमार ने कहा कि उक्त सभी सम्बन्धित अधिकारियों तथा अमले की जिम्मेदारी है कि जिले में यह परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो। सभी ट्रांजिट अधिकारी अपने सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र का दौरा करके आवश्यक व्यवस्था एवं प्रबन्धों का जायजा लेकर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इस सम्बन्ध में विशेष रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में बिजली की दरों में संशोधन: अप्रैल 2025 से प्रभावी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अनीता शर्मा

Ajit Sinha

करनाल किसान आंदोलन: सरकार और किसान संगठनों के बीच हुआ समझौता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x