Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दक्षिण बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय के प्रांगण में किया ध्वजारोहण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज दक्षिण बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के हेड ऑफिस सेक्टर-23 सर्कल कार्यालय पर बिजली निगम के अधिकारियों सहित एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना व कर्मचारी नेताओं ने आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के रूप में ध्वजारोहण कर आज़ादी का जोरदार जश्न मनाया ।

जिसके बाद मेहनतकश कर्मचारियों को उनके कार्य की कुशलता में निपुणता को देखते हुए लगभग 22 कर्मचारियों को निगम एवम उपभोक्ताओं के प्रति सजग रहकर निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने में उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर हौंसला अफ़ज़ाई की और मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया ।

इस मौके पर नरेश कुमार कक्कड़ सहित चारों एक्सईएन, एसडीओ तथा कर्मचारी नेताओं में सतीश छाबड़ी, सन्तराम लाम्बा, कर्मबीर यादव, विनोद शर्मा, लेखराज चौधरी, मदनगोपाल, बृजपाल, पुष्पेंद्र, अशोक लाम्बा आदि भारी संख्या बल में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 1000 अवैध पेंटाजोनिक नशीले टीकों सहित दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पलवल के जिलाधीश नरेश नरवाल  ने  छह महीने के लिए धारा 144 लागू लगाने के आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : दो बच्चों की सूझबूझ से बची हजारों स्कूली बच्चों की जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x