Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :  एनएसयूआई  ने आज सेक्टर 16 ए नेहरू कॉलेज पर फरीदाबाद के सभी  सरकारी कॉलेजो में 20% सीट बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला जलाया ।                 सैंकड़ो छात्र  एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सेक्टर 16 नेहरू कॉलेज पर इक्कठे हुए तथा एमडीयू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्नातक कक्षाओं (बी.एससी , बी.,कॉम , बीए ,बीबीए ) व परास्नातक कक्षाओं (एम. कॉम, एम.एससी , एम. ए) में 20 %  सीटें बढ़ाने की  मांग की ! अत्री का आरोप है की कम सीटे होने की वजह से भरी संख्या में छात्रों को दाखिल नहीं मिल पा रहा है ऐसे में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में 20 % सीटें   बढ़ा  कर छात्रों  को  राहत   देनी  चाहिए ! अत्री ने बताया कि  कॉलेजो में 4-5 कटऑफ आ चुकी है लेकिन उसके वावजूद  70 %  अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी दाखिले के बिना कॉलेजो में धक्के  खा रहे  है । ऐसे में एनएसयूआई फरीदाबाद 20 % सीटे बढ़ाने  की मांग उठा रही है   कृष्ण अत्री ने बताया कि  फरीदाबाद शहर के अंदर प० जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़ा कॉलेज है जिसमे लगभग सभी कोर्स उपलब्ध है और इसमें पढाई के लिए अच्छा वातावरण हैसरकारी कॉलेज होने के कारण इसमें प्राइवेट कॉलेजो की तुलना में फीस भी बहुत कम है ऐसे में

छात्रों का ध्यान इस कॉलेज की तरफ रहता हैमोहित लोहिया व मोहित त्यागी  ने सामुहिक रूप से कहा यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम शिक्षा

मंत्री को जल्द छात्र हितों में फैसला लेकर सीट बढ़ा देनी चाहिएउन्होंने कहा की जल्द सीटे नही बढ़ाई गई तो बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे इस मौके पर रोहित कबीरा, गौरव कौशिक , नितेश, सोनू , ललित लोहिया , हरिओम कौशिक , संदीप , कृष्ण , अजय , विकास , सूरज , राहुल , राजन , तरुण, करण , सदफ , सीमा भास्कर , स्वेता , मुस्कान आदि सैंकड़ो छात्र मौजूद थे ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग की 7 सेवाओं को हरियाणा सेवा अधिकार अधिनियम , 2014 के संयोजक में शामिल किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में जलते हुए मेधनाथ ,कुम्भकर्ण व रावण के पुतलों को एक साथ हजारों दर्शकों ने मोबाइल में किए कैद।

Ajit Sinha

पीएम मोदी के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदृष्टि, राष्ट्र चिंतन और सकारात्मक प्रयोगों से  देश निरंतर उन्नति की है- कृष्णपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x