Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:अनंगपुर चौपाल पर चल रहे धरने का समर्थन करने पहुंचे उत्तर -पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी,मोदी को चिटठी लिखेगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव अनंगपुर संघर्ष समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक गांव अनंगपुर चौपाल पर 19वे दिन चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर -पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पंहुचे। सर्वप्रथम ग्राम वासियों ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से अपनी मलकियत एवं प्रवासियों के आशियाने को बचाने की गुहार लगाई । सांसद मनोज तिवारी ने अनंगपुर वासियों एवं प्रवासियों को आश्वासन दिया कि लोकसभा में इस मामले का उठाऊंगा और मोदी को चिट्ठी लिखेंगे ,साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से आगामी 22 जुलाई 2025 को बात भी करूंगा,

भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी गाँव व प्रवासियों की परेशानी से अवगत करवाएंगे और गांव अनंगपुर वासियों एवं प्रवासियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी गाँव व प्रवासियों की परेशानी से अवगत करवाएंगे। सांसद ने ये भी कहा कि कुछ दिन बाद गांव अनंगपुर में धरना पर चाय पीने के फिर आएंगे। इस अवसर पर अजय पाल सरपंच, हरीचंद , भीम सिंह ,चमन भड़ाना,रिशिपाल ,धर्म गुर्जर, सुशील, रिंकू , विवेक भड़ाना, सूबी भड़ाना, महेन्द्र सिंह , दिनेश , भगवत, बल्ली पहलवान, जितेन्द्र भड़ाना, सुन्दर भड़ाना, सतदेव, फिरे , राजकुमार ,अमित, सनोज भड़ाना व ओमपाल सहित अनेक गणमान्य लोग व समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। गाँव अनंगपुर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद का धन्यवाद किया और गाँव को इस विपत्ति से बचाने की अपील की।

Related posts

सीएम मनोहर की जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रेटर फरीदाबाद सोसाइटीज की बात रखने पर विधायक राजेश से निवासी खुश

Ajit Sinha

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में शिरकत की

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस पलवल में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x