Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: नितिका कराहना का हरियाणा सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: हरियाणा सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए जिले की नितिका का महिला क्रिकेट टीम मैं चयन किया गया है। यह खिलाड़ी नितिका रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं। नितिका राइट हेंड ओपनर बल्लेबाज है नितिका लेवल ए कोच धर्मेंदर फागना के अंडर अभ्यास करती है रविंदर फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन  चेयरमैन सतीश फागना ने बताया कि नितिका ने अभी हाल ही मैं रोहतक में कैंप मैं भाग लिया था और यह कैम्प चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में लगा था।

सतीश फागना ने बताया कि नितिका को उनके टीम में चयन के बारे में सूचना दे दी है। नितिका के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सही मौका है। सतीश फागना ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिरुद्ध चौधरी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव का धन्यवाद किया है कोच धर्मेंदर फागना के अनुसार नितिका रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मेंं प्रैक्टिस करती हैं। नितिका जोनल क्रिकेट अकादमी में पिछले साल भी शामिल हुई थी। नितिका ओपनर बल्लेबाज है। नितिका ने पिछले साल अंडर-19  और अंडर-23 महिला टीम में शानदार प्रदर्शन किया था। नितिका पिछले 4 साल से रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही है। और पहला मैच हरियाणा और मध्यप्रदेश के साथ खेला जाएगा। नितिका कराहना कल विशाखापट्नम के लिए रवाना होगी । 

Related posts

विपक्षी नेता राहुल गांधी ने आज उद्घाटन टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x