Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम का एनएच -3 में चला बुलडोजर, सैकड़ों छज्जे, रेम्प, खोखे व तम्बू को किए धवस्त, जब्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाओं अभियान के तहत एनएच -3 की सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानों की हटाए गए व दुकानों के आगे बनाए गए रेपों को अर्थमूवर मशीन की सहायता से उखाड़ दिया गया, जिससे अब सड़कें बिल्कुल खुला -खुला सा अब दिखाई देने लगा है, और उपरोक्त सड़कों से रोजाना लगने वाले जाम दैनिक लोगों को राहत मिल गई है। नगर निगम की यह सख्त कार्रवाई आगे भी रहेगी।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एनएच -3 की सड़कों के दोनों किनारों पर अवैध रूप से खोखे , तंब्बु लगाकर, खुले में दुकानें व दुकानों के आगे छज्जे व कई- कई फुट तक रेप बाहर की तरफ निकालकर, इलाके को बदसूरत बनाने तथा दोनों तरफ से सड़कों की चौड़ाई काफी कम हो जाने की वजह अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, और इस सड़क से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं कारणों से आज नगर निगम की उनकी टीम ने कनिष्ठ अभियंता हर्ष चपराना की देखरेख में अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाई गई है। उनका कहना हैं कि आज सड़कों लोहारन के तब्बू तोड़े गए है, और उनके सामानों को जब्त की गई है, इसके अतिरिक्त सैकड़ों खोखे , छज्जे व रेपों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। यह सख्त कार्रवाई की आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सोमवार को तुरंत प्रभाव से 30 डीएसपी के तबादलें किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे राज्य की 6600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x