Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :वाईएमसीए में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपनी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा जरूर सीखें विद्यार्थीः कुलपति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभाषा के अलावा एक अन्य क्षेत्रीय भाषा भी अवश्य सीखें, जिससे देश में विविधता में एकता को सही मायने में चरित्रार्थ होगी। इससे लोगों के बीच भाईचारा और राष्ट्रीय अखंडता को भी बढ़ावा मिलेगा
कुलपति प्रो. दिनेश कुमार आज विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देश की एकता के लिए सरदार पटेल के योगदान पर भी प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलसचिव डॉ. एस के शर्मा, अधिष्ठाता संस्थान डॉ. संदीप ग्रोवर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नरेश चौहान ने भी सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निदेशक छात्र कल्याण डॉ. प्रदीप डिमरी ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन भी किया गया, जिससे कुलपति ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस दौड़ में 200 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सोनिया बंसल ने किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

मानव सुपर 21 आईआईटी कोचिंग के लिए चयनित छात्रों की कोचिंग शुरू की गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मंत्रियों को नहीं हैं जनता का परवाह, टोल कंपनी 600 करोड़ के बदले एक हजार करोड़ से अधिक वसूल चुके हैं, इनसे मुक्त कराओं ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x