Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में निकला नगर कीर्तन, आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भडाना ने श्रद्धा पूर्वक किया स्वागत ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और जन्मोत्सव पर आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सारी संगत नगर कीर्तन के साथ-साथ वाहेगुरु का जाप करते हुए चल रही थी। ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और सारी संगत को गुरु पर्व और प्रकाशोत्सव की बधाई भी दी।

उन्होंने निशान साहब जी पर फूलों की माला पहनाई व माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा वीरेंद्र भड़ाना को सिरोपा भेंट किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन सी- ब्लॉक होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुँच कर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जसविंदर सिंह के साथ बलविंदर सिंह, सरदार प्रभु जोगिंदर सिंह, सरदार जतिंदरजीत सिंह, सरदार दमन प्रीत सिंह, वालिया जी बीबी राजिंदर कौर, वाई.के अरोड़ा, अमृत सहित बहुत सी और संगत मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद में सरस मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व पार्षद द्वारा विकसित की गई अवैध कॉलोनी में आज तीन अर्थमूवर मशीनों की मदद से रोड नेटवर्क को उखाड़ किया तहस नहस-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद से 2019 के लोकसभा चुनाव हेतु सुझाव मांगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x