Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 15 इकाइयों को सील किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 15 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 28.10 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन-2 ने 2 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 02.10 लाख रुपये, एनआईटी जोन-3 ने 12 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 18.04 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है  तथा बल्लभगढ़ जोन 2 में एक इकाई को सील किया गया जिस पर 8 लारव रुपये बकाया है।

निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्रवाई  अमल में लाई जा रही है। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कार्रवाई  से बचने के लिए  सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि दिनांक 31.03.2022 तक सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकायाजात वसूल किया जाए  या उनके विरूद्ध कार्रवाई  करना सुनिश्चित करें। 

Related posts

फरीदाबाद: छठे नवरात्रे पर महारानी वैष्णोदवी मंदिर में हुई मां कात्यायनी की पूजा, विधायक सीमा त्रिखा ने लगाई हाजिरी

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लगने व इसके पहले से बन रही अवैध दुकानों एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कौन करेगा कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीसी समीरपाल सरों के तबादले के बाद 12 /2 ,सेक्टर -37 में बचे हुए अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का स्टे क्या जिला प्रशासन निरस्त करवा पाएगा या नहीं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x