Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासियों की है उम्मीदें, बाकि सब झूठे है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व बड़खल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतराष्टीय महिला दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त रूप से वार्ड नंबर -21 के अंतर्गत ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपए की विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। इसमें गेट नंबर 10 की टूटी-फूटी सड़कें आरसीसी की बनाई जानी थी, जोकि बन गई है। ये 50 लाख रुपए सांसद निधि कोष से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद नगर निगम को दिया था।

46 लाख रुपए की लागत से एनएचपीसी चौक से लेकर रेलवे अंडरपास, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद तक सौंदर्यीकरण का कार्य होना था। जो 6 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ जिसका ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासियों को इंतजार है। लगभग 28 लाख रुपए की लागत से गांव अनंगपुर चौक से लेकर गुरुकुल रोड से ग्रीन वैली तक लाइटिंग का काम होना था जो कि रुक -रुक कार्य होने की खबर है। उपरोक्त तीनों कार्यों को मात्र एक ही महीने पूरा होने का वायदा किया गया था। इनमें एक कार्य एनएचपीसी चौक से अंडरपास, ग्रीन फील्ड तक आज भी वैसे के वैसे ही पड़ा है,यहां बारिश होने पर बारिश का पानी सड़कों पर कई-कई दिनों तक जमा रहता है,जहां से दैनिक लोगों को रोजाना गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में फरीदाबाद नगर निगम के कार्य कारी अभियंता नितिन कादियान का कहना है कि वहां पर ऑटो खड़ी होती थी, की इशू आई थी,अब वो इशू ख़त्म हो गई है। अब जैसे ही बारिश का मौषम ख़त्म होता है, तो इसके बाद वहां तुरंत फुटपाथ व अन्य कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोग बताते है कि उपरोक्त कार्यों के बारे में यहां के कुछ लोग सोशल मीडिया में बड़ी -बड़ी बाते करके, यहां के व्हाट्सअप ग्रुप डाल देते थे जिससे यहां के लोगों में ये उम्मीदें जाग गई थी की कुछ तो अच्छा काम हो रहा हैं पर 6 महीने बीत जाने तक एनएचपीसी चौक से लेकर अंडरपास, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद तक कोई भी सौंदर्यकरण शुरू नहीं होने से ग्रीन फील्ड के हजारों निवासियों में रोष दिखाई देने लगी है। यहां के लोग कहते है कि अब तो कुछ नेताओं के भाषण पर से भरोसा ही ख़त्म होता दिखाई देने लगा, उनके लगभग वायदे झूठा ही दिखने लगा है। लोगों का सिर्फ केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पर भरोसा है जो रुके, बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करा सकते है, उनकी उनसे मांग है कि बचे और अधूरे पड़े हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करवा दें, अब तो उन्हीं से उम्मीद है, सौंदर्य करण के कार्य पूरा होने से हजारों ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को राहत मिलेगी।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 19 इकाईयों को किया सील इनपर करीब 22 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

Ajit Sinha

महामारी के दौरान कोविड रोगियों द्वारा स्टेरॉयड के अधिक प्रयोग से कूल्हे के जोड़ में खराबी के मामले बढ़े- डॉ मृणाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम के वार्डों के बंटवारे का ड्रा कल 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x