Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा: सीजेएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार वीरवार को जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जेल लोक अदालत में 21 केस रखे गए जिनमें से 2  केसों का मौके पर निपटारा किया गया। जोकि चोरी व छोटी  मारपीट से संबंधित थे।

जेल में बंद दिनों को सजा मानकर कटी गई। सजा पर यदि आरोपी किसी दूसरे केस में वांछित ना हो तो ऐसे  02 हवालाती बंदियों  को छोड़ने का आदेश भी दिया गया।इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुकीर्ति गोयल ने विचाराधीन बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जो गलती हुई है। उनका सुधार करते हुए अपना समय अच्छे काम में लगाएं। ताकि  आपका आने वाला भविष्य उज्जवल हो सके। आप अपना बेहतर जीवन समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ कर जी सकें।जिला जेल लोक अदालत में जेल सुपरिटेंडेंट हरिंदर सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट  दीपक परमार रईस खान  व प्रभात शंकर स्टेनो  उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: डीसी यशपाल यादव ने किया एसएसबी अस्पताल के कॉर्पाेरेट कार्यालय का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

मोदी जी ने भारत का दुनिया भर में मान बढ़ाया, इस लिए मेरा और मेरे समाज के सैकड़ों वोट भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को, व्यापारी नेता उमा शंकर गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में लोगों ने आपस में लाखों रुपए एकत्रित करके रोड नंबर -37 की सड़क बनाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x