Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : इन्सुरेंस बेचने के लिए लोगों को लोन का झांसा देते थे, साइबर क्राइम ब्रांच ने मैनेजर सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : साइबर क्राइम ब्रांच ने आज चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किए हैं, ग्राहकों को लोन का झांसा देकर अपना इन्सुरेंस बेचते थे, के बाद लोन के नाम पर ग्राहकों के पैसों को एक फर्जी खाते में जमा करवाते थे। पकडे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 65000 रूपए नगद व एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह खुलासा डीसीपी क्राइम ब्रांच लोकेंद्र सिंह ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया।
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एचडीएफसी ब्रोकर कंपनी जीवीआर के मैनेजर सहित 4 लोगों जो गिरफ्तार किए हैं,इन सभी आरोपियों के ऊपर सेक्टर -7 थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि नौकरी बचाने के लिए ग्राहकों को लोन दिलाने का झांसा देकर पहले तो उनके इन्सुरेंस करते थे,इसके बाद ग्राहकों से लोन दिलवाने के नाम पर मोटी रकम अपने एक फर्जी खाते में डलवा लेते थे। जांच के दौरान पता चला कि जिस बैंक के खाते में लोगों से लोन दिलवाने के एवज में लिए गए पैसों को डलवाता था,उस खाते में तक़रीबन 53 लाख रूपए की लेनदेन हुई हैं। लोगों को ठगने का कार्य फोन पर ही करते थे।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएमओ को निर्देश दिए की पत्रकार बिजेंद्र शर्मा का किसी अच्छे निजी अस्पताल में ईलाज कराए।

Ajit Sinha

हमारा सौभाग्य कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरी होंडा सिटी कार, इसमें सवार चारों लोग सुरक्षित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x