Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में कई जगहों पर बन रहे अवैध निर्माणधीन इमारतों पर चलाया पीला पंजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहरपार इलाके में कई स्थानों पर बन रहे अवैध निर्माणों को एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ कार्रवाई का नेतृत्व निगम के एसडीओ विनोद सिंह कर रहे थे। उनका कहना हैं कि आज तो तोड़फोड़ की कार्रवाई ज्यादा करना था पर उन्हें डियूटी मजिस्टेट व पुलिस फाॅर्स नहीं मिली। इस वजह से तोड़फोड़ की हल्की कार्रवाई करनीं पड़ी।

एसडीओ विनोद सिंह का कहना हैं कि आज नहरपार इलाके के मास्टर रोड पर अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट, खेड़ी रोड ,चांदी वाले बाग़ पर एक दुकान व 2-3 डीपीसी को एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त  कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि दरसअल में आज नहरपार इलाके में करीब 30 -32  जगहों पर बने अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम देना था पर डियूटी मजिस्टेट व पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं किया जा सका इसके अलावा  उपरोक्त स्थानों पर बिना पुलिस फाॅर्स के ही  तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जल्दी ही फिर से नहरपार इलाके में भारी तोड़फोड़ की प्लानिंग की जारी हैं ताकि बचे खुचे हुए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फील्ड की खूबसूरती और बढ़ जाएगी- चेयरमैन भारत भूषण

Ajit Sinha

देश की अनूठी पहल की साक्षी बनी फरीदाबाद की धरती, मतदान के संकल्प के लिए एक साथ उठे साढे आठ लाख हाथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैस्ट डेलिगेशन का अवॉर्ड प्राप्त किया रेयान इंटरनैशनल स्कूल फरीदाबाद ने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x