Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बकाया एक करोड़ रूपए नहीं देने पर हवा फायरिंग करने हुए अपने ही पार्टनर का अपहरण कर लिया-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एक करोड़ रूपए के लेनदेन को लेकर एक शख्स ने अपने ही पार्टनर का दिन दहाड़े जिस कार बैठा था सहित अपहरण कर लिया। इस सनसनी खेज वारदात की खबर मिलते ही घटना स्थल पर डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, एसीपी सुरेंद्र श्योराण, एसीपी सराय देवेंद्र यादव व सेंट्रल थाने के एसएचओ अपने टीम के साथ पहुँच गए, और जांच में ये सभी बातें आई हैं। जिस कार में पीड़ित बैठा था , वह कार भी आरोपित पार्टनर पंकज के नाम हैं। इस प्रकरण में आरोपित पंकज के खिलाफ सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित पंकज को पकड़ने व नरेंद्र चौहान को सकुशल बरामद करने के लिए 5 टीमें गठित की हैं, जो जगह -जगह छापेमारी कर रही हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पीड़ित नगेंद्र चौहान और आरोपित  पंकज दोनो बिजनेस पार्टनर थे जिन्होंने चंडीगढ़ में मिलकर डिस्टलरी लगाई थी। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि नगेंद्र ने आरोपित पंकज के करीब एक करोड़ रुपए देने थे जो वह देने में आनाकानी कर रहा था। ये सनसनीखेज वारदात आज सुबह लगभग 10 बजे की है जब नगेंद्र अपने ड्राइवर बंसी के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सेक्टर- 15 में मौजूद था। पुलिस को दी शिकायत में ड्राइवर बंसी ने बताया कि आरोपित पंकज अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में आया और उनके साथ गाली- गलौज करने लगा। इसके पश्चात उसने हवाई फायर किया जिससे बंसी डर गया और वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। भागते वक्त बंसी ने कुछ और हवाई फायर की आवाज सुनी। जब वह वापस गाड़ी के पास आया तो पंकज गाड़ी सहित नागेंद्र को अपने साथ ले जा चुका था। पीड़ित बंसी की शिकायत पर आरोपित पंकज के खिलाफ अपहरण व अवैध हथियार की धाराओं के तहत सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई

Related posts

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा, गांव कौराली की हर समस्या मेरी अपनी समस्या, दूर होगी सारी समस्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x