Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा रेडियो कार्यशाला संपन्न


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय रेडियो कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व कार्यकारी कार्यक्रम प्रोस्ता पार्थसारथी थपलियाल ने मीडिया के विद्यार्थियों को रेडियो कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। कार्यशाला में रेडियो विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व कार्यकारी कार्यक्रम प्रोस्ता पार्थसारथी थपलियाल थे जिन्हें रेडियो रिकॉर्डिंग का 38 साल का अनुभव हैं।

थापलियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” के 182 कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करने का अनुभव है। थपलियाल का विभाग अध्यक्ष एसोसिएट प्रो डॉ पवन सिंह ने स्वागत किया और सहायक प्राचार्य डॉ सुभाष गोयल और डॉ तरुणा नरूला ने स्मृति चिंह भेंट कर अभिनंदन किया।ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व कार्यकारी कार्यक्रम प्रोस्ता पार्थसारथी थपलियाल ने कार्यशाला के पहले दिन मीडिया विद्यार्थियों को रेडियो कार्यक्रम, शब्द उच्चारण,साक्षात्कार, उद्घोषणा का व्यावहारिक ज्ञान दिया।

साथ ही अपने अनुभव साझा किए। दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए गए असाइनमेंट को जांचा और उसमें सुधार के साथ साथ कुछ सुझाव भी छात्रों को दिए। उसके उपरांत विश्वविद्यालय के रेडियों रूम में रिकॉर्डिंग की बेसिक जानकारी दी। संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल मीडिया स्टूडियो में दो दिवसीय रेडियो कार्यशाला सहायक प्राचार्य डॉ तरुणा नरूला की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें मीडिया के विद्यार्थियों ने रेडियो कार्यक्रम, स्वर ज्ञान, शब्द उच्चारण, साक्षात्कार, उद्घोषणा की बारीकियों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

Related posts

फरीदाबाद: साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई साइकिल रैली।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के स्निफर डॉग्स बने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी ताकत, छह माह में 48 मामलों का सफल खुलासा.

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया, 10 वारदातों का खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x