Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : इनेलो को लगा करारा झटका : इनेलो -बसपा सम्मलेन से पहले ही कई इनेलो नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज भूदत्त कॉलोनी में आयोजित जनसभा में इनेलो बल्लभगढ़ उपाध्यक्ष चौधरी तेज सिंह लांबा के साथ काफी कार्यकर्ताओं ने इनेलो छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह व कांग्रेस नेता अजय राठौर के समक्ष कांग्रेस का झंडा ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की। इस अवसर पर साधना सिंह ने उन्हें तिरंगा पटका पहनाया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तेज सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से तंग आकर हर वर्ग की उम्मीदें कांग्रेस पार्टी से बंधी है। सभी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं व कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है। मतदाता भाजपा के कुशासन व झूठे वायदों से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा जनता को विकास मुद्दे से भटका कर धर्म व जाति की राजनीति कर रही है जिससे देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ा जा रहा है। श्री तेज सिंह लांबा ने कहा कि हमने सभी सरकारें देखी हैं और महसूस किया है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस पार्टी में जाने का निर्णय लिया है ।श्री लांबा के साथ छोटू प्रधान, राजू शर्मा, सचिन लांबा, योगेश लांबा, महेंद्र लांबा, अखिलेश यादव, हमराज सोलंकी, कैलाश, सोहन पाल, रामकिशन शर्मा, पितांबर सिंगला, कुलदीप सिंगला, कांता देवी, चंद्रप्रकाश व पवन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

Related posts

फरीदाबाद : साईधाम कॉलोनी में गुंडा तत्वों द्वारा बिजली की तारों को काट कर, 500 रूपए प्रति माह मांग रहे हैं, इंसाफ होगा, राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएसएफटी-2024 का उद्घाटन सत्र

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर दीनबंधु गोयल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x