Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संजय शर्मा को जिला फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष, सतीश कुमार ठाकुर को सोशल मीडिया जिला कोऑर्डिनेटर तथा ललित शर्मा को ब्लाक फरीदाबाद 89 सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

इस अवसर पर तीनों ही पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेसी नेता लखन सिंगला का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह सक्रिय रूप से निभाएंगे और पार्टी हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर लखन सिंगला ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार के शासनकाल में देश और प्रदेश विकास की धुरी से पूरी तरह से उतर चुका है, आज महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, विकास के नाम पर केवल कूड़े के ढेर और सीवरेज का पानी ही दिखाई देता है इसलिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी टीमें बनाकर जनविरोधी भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करे, जिससे कि आने वाले चुनावों में इस सरकार का देश व प्रदेश से सूपड़ा साफ हो सके। इस अवसर पर रेनू चौहान, विकास, अजय कत्याल, विजय कुमार, धर्मबीर, राजू शर्मा, कपूरचंद अग्रवाल, संतलाल रावत, आकाश सैनी आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वह मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगी!

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लिया

Ajit Sinha

महिला पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा एचएसएससी की हिदायतों के अनुसार हो संचालित, धारा 144 लगाने के आदेश : यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x