Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: देश के अधिकारी, नागरिक और जनप्रतिनिधि फिट तो देश फिट: कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस देश में अधिकारी, नागरिक और चुने हुए जनप्रतिनिधि फिट हो तो वह देश निश्चित तौर पर विश्व में सबसे फिट देश कहलाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज शनिवार को प्रातः यह बात स्थानीय खेल परिसर में उपस्थित सांसद खेल महोत्सव के जागरूकता अभियान के तहत मैराथन में उपस्थित बच्चों युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कही। सांसद खेल महोत्सव के लिए पहली मैराथन में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप शिरकत कर रहे थे। मैराथन में विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र शर्मा, नयनपाल रावत, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि वे आगामी 14,15 और 16 जनवरी को फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन/ एंट्री ऑनलाइन अवश्य करवाएं।

जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह मैराथन जिला में सांसद खेल महोत्सव के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत है और इसमें आज शनिवार को 5 किलोमीटर लंबी रेस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 10 किलोमीटर की रन आगामी 2 जनवरी 2022 को एनआईटी में आयोजित की जाएगी। तीसरी 15 किलोमीटर की लम्बी मैराथन आगामी 8 जनवरी 2022 को बल्लभगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिसमें 14,15 व 16 जनवरी 2022 सांसद खेल महोत्सव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर भागीदार बनाया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव की जागरूकता अभियान के तहत  मैराथन किया जा रहा है और यह  तीन चरणों में सांसद खेल महोत्सव का हिस्सा होगा। पहला आज शनिवार को 5 किलोमीटर का था। दूसरा 10 किलोमीटर का और तीसरा 15 किलोमीटर का आयोजित किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव के लिए आज शनिवार  को खेल परिसर से प्रातः आठ बजे पहली मैराथन पांच किलोमीटर की आयोजित की गई। सांसद खेल महोत्सव की पहली मैराथन में बच्चे, बुढ्ढे और जवान,महिला तथा पुरुष एक साथ दौड़कर लोगों को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित किया। पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का रोचक आयोजन किया गया और लोगों गर्मजोशी के साथ जगह जगह मैराथन दौड़ लगाने वाले लोगों का स्वागत फ्रुट, जूस बांटकर तथा पुष्प वर्षा कर किया। इस मैराथन में हजारों स्कूल और कालेजों विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। यह मैराथन खेल परिसर से शुरू होकर सैक्टर-15 रैडलाईट से राइट होते हुए सेक्टर-17, सेक्टर-15 होते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रेजिस्टेंस रोड़ से वापसी खेल परिसर में पहुंची।सांसद खेल महोत्सव के भागीदारी के लिए आम जन को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद में शनिवार को पांच हजार बच्चे, युवा , बुजुर्ग , पुरूष, महिला, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने  एक साथ दौड़ पांच किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाई।  आज शनिवार को मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रवेश नागर सेक्टर-12 खेल परिसर के प्रथम, सेक्टर-12 खेल परिसर के ही अनुज जॉन द्वितीय और संजय तोमर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि चौथे स्थान पर सोनू कुमार रहा। महिला वर्ग में भी खेल परिसर सेक्टर 12 की चंचल प्रथम, आरती द्वितीय और काजल पांडे तृतीय स्थान पर रही। मैराथन में आज शनिवार विधायक नैनपाल रावत, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ उपायुक्त जितेंद्र यादव, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने और जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों , पत्रकारों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों, महिला व पुरुषों ने एक साथ पांच किलोमीटर मैराथन में भाग लिया।

Related posts

फरीदाबाद :फरीदपुर में जहरीला पदार्थ खाने से दो मासूम बच्चे व एक महिला की मौत, महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रुप-डी के लगभग 7500 पदों पर शीघ्र होगी ज्वाईनिंग – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी पलवल थाने में तैनात एएसआई महेंद्र को 20000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x