Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हिसार के आईजी संजय कुमार फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगें, अभिताभ सिंह ढिल्लो हिसार रेंज के आईजी होंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हिसार रेंज के आईजी संजय कुमार को हिसार से बदल कर फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर लगाए गए हैं और फरीदाबाद कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों को हिसार रेंज का आईजी लगाया गया हैं। माना जा रहा हैं कि अभिताभ सिंह ढिल्लो का तबादला राजनितिक कारणों से किया गया और इसका चर्चा काफी लम्बें समय से चला आ रहा था जो आज समाप्त हो गया। नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार फरीदाबाद में सबसे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक के पद रहे इसके बाद पदोन्नति हो कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे, इसके पदोन्नति होने के बाद सिरसा के एसएसपी के पद पर लगे। इसके बाद वह फरीदाबाद जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस के पद पर उन्होनें पुलिस कमिश्नर रहे ए.एस.चावला के साथ कार्य किया।संजय कुमार व अभिताभ सिंह ढिल्लो दोनों ही 1997 बैंच आईपीएस हैं।
आईपीएस अभिताभ सिंह ढिल्लो वैसे तो अच्छे इंसान हैं पर उनका जो कार्य करने का तरीका था व राजनितिक,सामाजिक संगठनों के अलावा आदि संगठनों को रास नहीं आ रहा था। वह तरीका था आम लोगों से दुरी बनाए रखना। इनके कार्यकाल में सत्ता पक्ष से मिलीभगत करके जमीनों पर कब्जे करने पर पूरी तरह से लगाम लगा हुआ था। बड़े केसों को उन्होनें हमेशा गंभीरता से लिया और उन केसों को काफी हद तक सुलझाया भी और कुछ केस ऐसे भी हैं जो अभी पेंडिंग हैं। इसके अलावा उन्होनें शहर के थानों में युवा इंस्पेक्टरों को नियुक्त किया।उन्होंने पूरा अधिकार भी दिया हुआ थाजिस के चलते कई युवा इंस्पेक्टरों ने उसका गलत फायदा भी उठाया जिनमें क्राइम ब्रांच के तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भी भेजा दिया। इसके अलावा उन्होनें युवा जाट इंस्पेक्टरों को सबसे ज्यादा थानों व चौकियों में नियुक्त किए जोकि सत्ता पक्ष के नेताओं को हजम नहीं हो रहा था। अभिताभ सिंह ढिल्लो ने अपने कार्यकाल में एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल सहित कई बिल्डरों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया इन बिल्डरों ने आमजनों के मेहनत की कमाई को डकार कर जो पुलिस के बड़े अधिकारीयों की मिलीभगत से बचते आ रहे थे उन सभी को जेल का सीधा रास्ता दिखा दिया जिससे बिल्डरों से पीड़ित लोग काफी खुश भी हुए।

Related posts

फरीदाबाद: जनता को समय पर उपलब्ध होने वाली समयबद्ध सेवाओं में कोताही न बरतें विभागों के अधिकारी: मलिक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 नवंबर को जनता को समर्पित करेंगे फरीदाबाद शहर की परियोजनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x