Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए पहुंची निगम की टीम और पुलिस कर्मियों पर भारी पथराव-कई पुलिस कर्मी घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज दोपहर के वक़्त बड़खल पुल के नीचे तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए पहुंची, तो वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई से गुस्साए स्थानीय लोगों ने दस्ते पर जमकर पथराव शुरू शुरू कर दी। इस भारी पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मी व अर्थमूवर मशीन के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा हैं। इस मामले में संबंधित थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं, और सभी आरोपितों की  पहचान फुटेज के आधार पर की जारी हैं,जिन्हें जल्द अरेस्ट किया जाएगा। 

नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता आज दोपहर के लगभग दो बजे बड़खल पुल के नीचे अवैध रूप से बसे अवैध कालोनी में बने मकानों को तोड़ने के लिए अपने टीम के साथ पहुंची,टीम के साथ दो अर्थमूवर मशीने थी,और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान मौजूद थे,इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद थी,जैसे ही नगर निगम की टीम ने दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की ,

तो उसका स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया, और देखते देखते ही नाराज लोगों की एक समूह ने नगर निगम की टीम और पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिस कर्मी और अर्थमूवर मशीन के ड्राइवर को चोटे लगी हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसडीओ सुमेर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपितों के खिलाफ सम्बंधित थाने में संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं , और फुटेज के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान की गंभीरता से की जा रही हैं , ताकि सभी आरोपित को अरेस्ट किया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -24 के प्लाट नंबर -90 के पास एक जवान उम्र के लड़के की चोट मार कर की हत्या, शरीर पर टेटू के बीच में अरविन्द लिखा हैं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “माँ वैष्णो देवी” के प्रसाद को विधायकों, कारोबारी सहित हजारों भक्तों ने आयोजित विशाल भंडारा में जमकर लूटा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेहरू कॉलेज के सामने एनएसयूआई के छात्र -छात्राओं के किए गए लाठी चार्ज के मसले को विधानसभा में उठाएंगे, ललित नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x