Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने वासदेव अरोड़ा को भाजपा में किया शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासदेव अरोड़ा ने भाजपा की नीतियों और कार्यशैली में आस्था रखते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल स्वयं मौजूद रहे और पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने श्री अरोडा को भाजपा का चुनाव चिन्ह वाला पटका पहनाकर विधिवत् पार्टी में शामिल किया।
इस अवसर पर बीजेपी नेता राजेश नागर, वजीर डागर,  सुरेंद्र शर्मा, पार्षद कुलबीर तेवतिया ,मदन चेयरमैन, रमेश तेवतिया, दीपक दौलताबाद , विपिन चंदीला, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष बी.एन. पाण्डे, संगठन मंत्री रोजी पंडित, आरडव्लयूए सैक्टर-9 के प्रधान वाई.पी. भल्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं आरडव्लयूए सैक्टर-10 के प्रधान वी.के. उप्पल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। श्री अरोडा अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्हें खुशी है कि श्री अरोड़ा जैसे कर्मठ, जुझारू लोग उनकी पार्टी आ रहे हैं।
सैक्टर 7-10 मार्किट में हुए भव्य समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की एक ही नीति है सबका साथ -सबका विकास। श्री गोयल ने कहा कि वासदेव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होकर अच्छा कदम उठाया है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने समारोह में मौजूद क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का चांहूमुखी विकास किया जा रहा है और वासदेव अरोड़ा के सहयोग से अब विकास और तेज किया जाएगा। भाजपा में शामिल होने के उपरांत समाजेसवी वासदेव अरोड़ा ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल एवं जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित समारोह में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री गोयल की कार्यशैली और उनके विचारों से बहुत प्रभावित हैं और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यों को देख भाजपा में जाने का मन बनाया, इसलिए वह सैकडों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।

Related posts

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद के विभिन्न आरडब्ल्यूएस के सदस्यों के साथ की बैठक, अहम मुद्दों पर की चर्चा।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़: सरपंच को हटाने का अधिकार मिला ग्रामीणों को, राइट टू रीकॉल बिल विधानसभा में पारित

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला पुलिस प्रशासन ने आज तुरंत प्रभाव से 11 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं,लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x