Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रोटेक्शन होम में मृत मिली लड़की की लाश, उस के प्रेमी और भाई पर हत्या का केस दर्ज, न्यायिक जांच शुरू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कल शुक्रवार को प्रोडक्शन हाउस,सेक्टर-30 में एक प्रेमी युगल जो आर्य समाज मंदिर, सेक्टर -11, फरीदाबाद में शादी करके आए थे, आज 22 वर्षीय प्रेमिका की लाश खिड़की के ग्रीन पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मृत हालत में मिली हैं । मरने वाली लड़की का नाम गायत्री हैं। इस मामले की न्यायिक जांच की जा रही हैं, ताकि सच को सामने लाया जा सकें। पुलिस पूरे जांच पड़ताल के बाद लड़की की शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमर्टम के लिए रखवा दिया हैं, वहीँ, लड़की के परिजन ने लड़की की प्रेमी दिनेश और उसके भाई पर हत्या का शक जाहिर करते हुए, दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं,इस केस की जांच जज रूपम कर रही हैं, जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरोपित दोनों भाइयों को अरेस्ट किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 6.45 बजे थाना पुलिस सेक्टर -31 को प्रोडक्शन हाउस इंचार्ज की तरफ से एक लड़की के सुसाइड करने की सूचना प्राप्त हुई कि प्रोडक्शन हाउस में गत 29 जुलाई शुक्रवार को आई लड़की गायत्री ने सुसाइड कर लिया है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक व एसीपी ओल्ड महेंद्र वर्मा पुलिस लाइन सेक्टर- 31 में पहुंचे ,उच्च अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दी और सुसाइड मामले में फरीदाबाद के सेशन जज को जांच करने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए पत्र लिख कर रिक्वेस्ट दी गई। जिस पर जज रूपम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जज रूपम मौके पर पहुंची और थाना प्रबंधक व सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। मौके पर मृतका गायत्री के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

पुलिस प्रोटेक्शन हाउस की टीम से पता चला है कि लड़की ने कल आर्य समाज फरीदाबाद सेक्टर – 11 में पलवल के गांव औरंगाबाद में रहने वाले दिनेश के साथ शादी की थी। जिसमें जोड़े ने अदालत वाई एस राठौर, फरीदाबाद के संरक्षण के आदेशानुसार पति- पत्नी पुलिस लाइन सेक्टर -30 में कल से पुलिस प्रोटेक्शन हाउस में आए थे। इस मामले में जज रूपम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात ब्यान दर्ज किए गए हैं । डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल भेजा गया है. कानून कार्रवाई की जा रही है । मृतका गायत्री ने 29 जुलाई को ही फरीदाबाद के सेक्टर- 11 में स्थित आर्य समाज मंदिर में पलवल के औरंगाबाद में रहने वाले दिनेश के साथ विवाह किया था।

Related posts

नशा तस्करों की 1 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति की गई फ्रीज,नशे की काली कमाई से अर्जित की गई थी सम्पति

Ajit Sinha

फरीदाबाद :राष्टपति राम कोविंद ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के सचिन मित्तल को राष्टपति पुलिस पदक से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जगदीश भाटिया ने पीएम मोदी को दी बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x