Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बदरपुर -फरीदाबाद बॉर्डर पर आज से एक रूपए टोल टेक्स बढ़ा, लोगों के जेबों पर घना डाका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स 1 रूपए  बढ़ गया है और नए रेट आज से लागू हो गए हैं। जहाँ एनएचएआई के अधिकारी इसे रूटीन की वृद्धि बता रहे हैं, वही लोगों का गुस्सा उनकी बातो में दिखाई दिया।

दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स एक रूपए  बढ़ा दिया गया है। इस टैक्स वृद्धि से लोग नाखुश दिखाई दिए. जगदीश, महेंद्र,कमल का कहना है कि सरकार जो चाहे कर सकती है. लगातार चीज़ो के दाम बढ़ते जा रहे हैं. खर्चे मैनेज करना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन बाकी चीज़ो की तरह सरकार अपने मन मुताबिक टोल टैक्स भी बढ़ा सकती है. लोगो का कहना है कि इससे आम जनता को परेशानी होती है।  इस बारे में जब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी से बात की गई तो वह इस पर  सफाई देते नज़र आए . एनएचएआई  के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहम्मद सफी के मुताबिक यह वृद्धि टोल टैक्स में नहीं है, बल्कि रोड यूजर फीस है जिसमे एक रुपए  की बढ़ोतरी हुई है.

Related posts

सब इंस्पेक्टर चयनित होने पर फरीदाबाद के युवाओं का भाजपा युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने दी बधाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के समीप कई घंटों तक सैकड़ों लोग जाम में फंसे रहे, कारण अंडरपास में ख़राब कार हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x