Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: फ्रैक्चर गैंग के मुखिया कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू को उसके तीन साथियों सहित क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फ्रैक्चर गैंग के सरगना सहित तीन आरोपितों को सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज लूट और लड़ाई- झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों पर लूटपाट , फिरौती व हत्या के कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू, इसके तीन साथी विकास उर्फ़ विक्की व पारस , निवासी गांव नचौली , अमन , निवासी तिलोरी खादर , फरीदाबाद है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू गाँव नचौली फरीदाबाद का रहने वाला है व फ्रैक्चर गैंग का मुखिया है व विकास उर्फ विक्की भी फ्रैक्चर गैंग का सदस्य है। आरोपित कुलभूषण उर्फ कुल्लू व विकास उर्फ विक्की आदतन अपराधी है। कुलभूषण पर लड़ाई झगड़े, धमकी, लूटपाट, फिरौती व हत्या के कुल 15 मुकदमे दर्ज है व आरोपित विकास उर्फ विक्की पर लड़ाई झगड़े हत्या धमकी व लूटपाट के कुल 7 मुकदमे दर्ज है। आरोपित पारस व अमन के खिलाफ 2 मुकदमा लड़ाई झगड़े के दर्ज है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने आरोपितों द्वारा गत 7 जून को की गई लड़ाई झगड़े व लूट की वारदात पर थाना भूपानी में दर्ज मुकदमा मे कसौली हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपित ने गत 7 जून को बुआपुर निवासी राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगाकर उसके साथ मारपीट की और उससे ₹30000 छीन लिए। पुलिस द्वारा आरोपितों को अदालत में पेश करके अदालत से 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपितों के कब्जे से वारदात मे उपयोग की गई गाड़ी, 2 लोहा रोड व डंडे बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

Second news in goodnews

Ajit Sinha

Sahara’s Aamby Valley will be seized to pay Rs 14,000 crore to investors: Supreme Court

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पं. शिव चरण लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x