Athrav – Online News Portal
Surajkund अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व साइबर सेल की संयुक्त टीम की दो लाख के इनामी कुख्यात बदमाश कुलभूषण के साथ हुई मुठभेड़, गिरफ्तार ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच -30 और साइबर सेल की  संयुक्त टीम ने आज शाम  लगभग सवा छह बजे दो लाख के  ईनामी , कुख्यात व फेक्चर गैंग के सरगना कुलभूषण के साथ सूरजकुंड इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश कुलभूषण को गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश की फरीदाबाद पुलिस को लम्बें से समय से तलाश थी। इसे पकड़ने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने दो लाख रूपए का इनाम रखा हुआ था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कुलभूषण के दोनों पैर में गोली लगी हैं जिसे इलाज के लिए जिले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।  

पुलिस के मुताबिक अन्नी हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी व फरीदाबाद पुलिस के दो लाख के इनामी बदमाश कुलभूषण निवासी गांव नचौली, फरीदाबाद को क्राइम ब्रांच -30 और साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ आज शाम लगभग सवा छह बजे सूरजकुंड इलाके में मुठभेड़ हो गई। असल में फरीदाबाद पुलिस की टीम एक सूचना के बाद उसका पीछा कर रही थी। बदमाश कुलभूषण एक आई 20 कार में मौजूद था। वह दिल्ली से भागता हुआ सूरजकुंड इलाके में आ गया और अपने आप को घिरता देख बदमाश कुलभूषण ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

इस के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और पुलिस की दो गोली बदमाश कुलभूषण के दोनों पैरों में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ कर इलाज कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहाँ इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं।  इस कुख्याब बदमाश पर हत्या , हत्या की कोशिश , फिरौती जैसे 10 से अधिक कई संगीन मामले   दर्ज हैं।    

Related posts

नौकरी से निकालने से नाराज किसान के पूर्व नौकर ने पशुओं के पानी में जहर घोला था, 58 गोवंश 5 दिन में हो गई थी मौत

Ajit Sinha

दिल्ली: पीएस महरौली की पुलिस और वांछित हथियार तस्कर कनिष्क उर्फ कोकू के बीच हुई मुठभेड़ में लगी गोली, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नागरिक अस्पताल के मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में स्वस्थ्य विभाग का छापा महिलाओं के गर्भ में भ्रूण की जांच करते पकड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!