Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई करना तथा पुलिस की छवि में बढ़ोतरी करना ही है उद्देश्य- हरदीप सिंह दून


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , दूरसंचार हरियाणा,हरदीप सिंह दून द्वारा आज शुक्रवार को जिला फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस  उपायुक्त सेंट्रल उषा, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त व सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने विभिन्न बिंदुओं जैसे सीसीटीवी कैमरे, तुलनात्मक अपराध, नए आपराधिक कानून, नशा मुक्ति अभियान, ट्रैफिक ब्लैक स्पॉट, अधिक अपराध घटित क्षेत्र व अपराधियों का रिकॉर्ड बारे रिपोर्ट प्रस्तुत की।

गोष्ठी के दौरान उपरोक्त बिंदुओं पर  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार हरियाणा हरदीप सिंह दून  द्वारा मौजूद सभी अधिकारियों से विचार-  विमर्श किया गया और निर्देश दिए  कि अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की छवि को बढ़ाया जाए। थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर जिला फरीदाबाद में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सीसीटीवी कैमरा की सहायता से अपराधियों को पकड़ने व अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा तुलनात्मक अपराध के संबंध में अपराध को नियंत्रित करने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि केवल हॉटस्पॉट चिन्हित करने की  औपचारिकता न करके भविष्य में उन बिंदुओं को अपराध मुक्त बनाना भी सुनिश्चित किया जाए।

जेल से जमानत पर रिहा होने वाले अपराधियों की सूची सांझा करके उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने बारे व नए आपराधिक कानून के बारे में सभी अनुसंधान अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षित किया जाए। नशा एक बहुत बुरी लत है, यह आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान पहुंचती है। जिस घर में कोई नशा करता है वह घर तथा सभी सदस्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में अवैध नशा में  संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई कर अवैध नशा पर अंकुश लगाए। सभी प्रबंधक थाना इलाका में वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण का उपाय करें। सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक उद्घोषित अपराधी/बेल जंपर की गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिए गए तथा आम जन के साथ अच्छा व्यवहार करने बारे कहा गया।

Related posts

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha

जीएसटी स्कैम से जुड़े 25-25 हजार के इनामी दिल्ली और जयपुर के तीन और बड़े कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति, नहरपार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में किसानों ने जमकर खेली होली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x