Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गोली मारकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पत्नी व बेटे पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला कर व तानकर हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में आईएमटी पुलिस चौकी की टीम ने आज रविवार को आरोपित पति को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम जसवंत है। पति -पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इस मामले में एक मुकदमा थाना सदर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। यह वारदात गत 13 मार्च 2026 की रात की है। :

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-74 फरीदाबाद निवासी चन्द्रवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 13 मार्च की रात उसका पति जसवंत घर आया और उसने उस पर अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसके बेटे कुलदीप पर भी पिस्टल तानकर उसे डराया-धमकाया। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपित जसवंत का पारिवारिक विवाद चल रहा था। 13 मार्च को घर आने पर विवाद बढ़ गया, जिस पर आरोपित ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी पर फायर कर दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

एनआईटी अपराध शाखा की टीम पर लगा हैं दिल के मरीज को धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप, पुलिस ने आरोप को गलत बताया।

Ajit Sinha

गांव कोंडला मंदिर पुजारी की हत्या मात्र 5000 रूपए की लेनदेन को लेकर त्रिशूल व डम्बल से मार-मार कर हत्या की गई थी, अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x