Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद दशहरा कमेटी ने कल 5 अगस्त को शहरवासियों से दीपोत्सव एवं प्रकाशोत्सव मनाने की अपील, लड्डू बांटे जाएंगें 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर 28- 29 रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में फरीदाबाद *दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान डॉ.कौशल वाटला  की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कमेटी के मुख्य संरक्षक  कृष्ण पाल गुर्जर, संरक्षक ,आर. एस. गांधी ,संरक्षक डॉ. प्रशांत भल्ला, मुख्य सलाहकार  देवेंद्र चौधरी की सलाह पर महामंत्री बी.के अग्रवाल ,संगठन उपाध्यक्ष अनिल नागर, कोषाध्यक्ष बलराज गुप्ता , सचिव राजीव मल्होत्रा, दीपक मेहता ,अरुण शर्मा, कुलदीप सेठी , नरेश गुप्ता,  टी. एन कपूर, आदित्य भसीन इत्यादि पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया* कि *5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के दिन शुद्ध देसी घी के लड्डू  का प्रसाद सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सेक्टर -28 नजदीक 28 -29 चौक के पास बांटा जाएगा तथा रात्रि को दीपोत्सव एवं प्रकाशोत्सव  मनाएंगे.

कमेटी के पदाधिकारियों ने यह भी *निर्णय* लिया गया की *राम जन्मभूमि मंदिर* निर्माण शिलान्यास के लिए अगर *कारसेवकों* की जरूरत पड़ी तो हमारे *दशहरा कमेटी के सदस्य वहां जाकर कारसेवा भी करेंगे* तथा इस कमेटी से जुड़ी फरीदाबाद की *127 धार्मिक सामाजिक संस्थाओं* एवं शहर वासियों से भी अपील की गई की *राम जन्म भूमि शिलान्यास* के उपरांत *मिठाई बाटे* तथा *रात्रि में हर्षोल्लास के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव एवं घरों के ऊपर प्रकाश करके प्रकाशोत्सव मना कर खुशी जाहिर* करें क्योंकि *500 वर्षों की कठिन तपस्या एवं संघर्ष के पश्चात मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी* आई हैl  शहरवासियों को ऐसा प्रतीत होना चाहिए कि जैसे 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने घर-घर दीप जला कर खुशी मनाई थी.

Related posts

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को रेलवे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए इसके प्रमुख उन्नयन हेतु पहचाना गया है।

Ajit Sinha

हरियाणा: महिला हेल्पलाइन पर मिली 2802 शिकायतें एफआईआर में तब्दील-श्रीमती कला रामचंद्रन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार, स्टेट क्राइम ब्रांच ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!