Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: छांयसा थाने की टीम ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: छायंसा थाना की टीम ने आज यमुना नदी के नजदीक ग्राम वासियों के बीच पहुंच कर उन्हें यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से खतरे के संबंध में जागरूक करते हुए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की लोगों से अपील की। कहा कि वक़्त रहते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाए,क्यूंकि हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया हैं। इससे यहां रहने वाले लोगों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को यमुना नदी पर बने हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की जानकारी दी गई जिसके कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील करते हुए गांव वालों से आस पास के क्षेत्र में एक दूसरे के माध्यम से सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए गांव के चौकीदार से मुनादी कराई गई कि सभी लोग खासकर बुजुर्ग बच्चे यमुना नदी के पास न जाने की हिदायत दी गई है। वहां रहने वाले लोग अपने पशुओं को भी यमुना नदी के नजदीक न जाने दे।

खेत जो यमुना नदी के पास हैं न जा कर अपना बचाव करें,क्योंकि यमुना नदी का पानी का स्तर समय के साथ और अधिक बढ़ सकता है। जनहित में सुरक्षा के लिए थाना पुलिस कार्य करते हुए आस पास के गांव में लगातार गस्त कर रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना न होने के लिए गांव वालों से तालमेल बनाए हुए है। थाना प्रबंधक ने आस पास के गांव में अप्रिय घटना के समय मदद के लिए अपना फोन नम्बर और थाना का फोन नम्बर दिया है जिन फोन नंबरों से 24 घंटे मदद ले सकते है। लोगो की मदद के लिए किसी भी अप्रिय घटना में सहायता के लिए यमुना नदी पर 24 घंटे पुलिस बल व गोताखोर तैनात किए गए है।

Related posts

फरीदाबाद: बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए 6 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील, 30 से अधिक का चालान किया गया- ए मोना

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने आज चार लुटेरों को गिरफ्तार, इनके कब्जे से 35 लाख रुपए नगद किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x