अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने चार बिल्डर कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है,चारों बिल्डर कंपनियों को कल मंगलवार तक जवाब देना है। आज सोमवार को डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि जिन बिल्डर कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, उनके नाम तरंग ग्रुप , भूमिका रियलिटी ग्रुप, नवराज ग्रुप,व आरपीएस ग्रुप है। उनका कहना है कि इन चारों बिल्डर कंपनियों के पास न तो लाइसेंस है, ना ही हरेरा में रजिस्ट्रेशन हुआ है, और उन्हें लगातार सोशल मीडिया और पम्पलेट के माध्यम से खबर प्राप्त हुई है कि यह लोग अवैध रूप से रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स लोगों को बेच रहे है, दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब बिल्डरों को कल मंगलवार को देना है। उपरोक्त बिल्डर कंपनी के लोग क्या जवाब देते है, जिसका “अथर्व न्यूज़” को इंतजार रहेगा। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

