Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज 4 बुलडोजर की सहायता से 30 पक्के मकानों को किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पल्ला क्षेत्र के इस्माइलपुर में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दूसरे दिन भी जम कर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अब तक इस अवैध विकसित कॉलोनी में लगभग 30 पक्के मकानों और करीब 20 से अधिक डीपीसी पर बुलडोजर चलाया गया हैं। वीरवार को 3 अर्थमूवर मशीनों से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, आज शुक्रवार को चार अर्थमूवर मशीनों की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई हैं। इस मामले में जल्द ही सम्बंधित कालोनीनाईजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। और आगे की कार्रवाई को पुलिस को सौंपा जाएगा।

डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम उनके नेतृत्व में पल्ला क्षेत्र के इस्माइलपुर में पहुंची, और कल वीरवार के मुकाबले आज शुक्रवार को ज्यादा अर्थमूवर मशीनें थी, क्यूंकि पक्के मकानों को तोड़ा जाना था। और पुलिस फोर्स भी काफी ज्यादा थी। शर्मा का कहना है कि आज 4 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से लगभग 30 पक्के मकानों को तोड़ा गया है, इसमें 2 मंजिल के लगभग 5-6 मकान शामिल हैं।

उनका कहना है कि कल वीरवार को लगभग 5 पक्के मकानों और 20 डीपीसी पर तीन अर्थमूवर मशीनें चलाई गई थी। ये सभी मकानों को दीपावली के आसपास बनाई गई थी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि कॉलोनी नाइजर ने दुर्गा बिल्डर की लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित कर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी,यहां पर काफी लोग बस भी चुके थे, बचे हुए प्लाटों को बेचा भी जा रहा था। यहां प्लाटों को कॉलोनी नाइजर संजय तिवारी अपना जमीन बता कर लोगों को धोखे से बेच रहा था,और बेच दिया। असल में ये सभी जमीन दुर्गा बिल्डर की है, जिसका मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस तोड़फोड़ के दौरान वह खुद ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने व अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -6 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के कुख्यात साथी प्रभात ने किया खुलासा , उसने पुलिस पर चलाई थी कई राउंड गोलियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत,55 नए मरीजों के साथ अब ये संख्या 1050 तक पहुंची।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x