Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा का आज फिर चला दुर्गा बिल्डर के अवैध कालोनियों में बुलडोजर -तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने आज दुर्गा बिल्डर की जमीनों पर अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही तोड़फोड़ का विरोध करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया। इसी स्थान पर एक महीने पूर्व में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। अधिकारी की माने तो विभाग द्वारा इस अवैध कॉलोनी पर आगे भी नजर रखी जाएगी।

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एक महीने पूर्व में दुर्गा बिल्डर की जमीनों पर अवैध रूप बसाई गई कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी । अब उसी स्थान पर प्रॉपर्टी डीलरों के द्वारा फिर से लोगों की, ये कह कर मकानें बनवा दी, कि ऊपर सेटिंग हो गई हैं।

इसकी शिकायतें उन्हें मिली थी, जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई, और आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने फिर से अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई की जिन लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन सभी लोगों को हिरासत में लेकर अपने गाडी में बिठा लिया।

Related posts

फरीदाबाद : रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने एक परिवार को एक रोटी मांगने पर,जीजा साले की जम कर पिटाई कर दी,घटना एनआईटी की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने आज नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार लोगों को सै. 16 न्यू अनाज मंडी से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल अपग्रेड होने पर विधायक राजेश नागर का किया धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x