Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने गांव चिरसी के एक निर्माणधीन बिल्डिंग में की गई थी एक शख्स हत्या, आरोपी शख्स को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ग्रेटर फरीदाबाद की चिरसी गांव के एक खेत में एक कटी हुई अवस्था में मिली अज्ञात लाश की गुथ्थी सुलझा लेने का का दावा किया हैं। मृतक जाहिद की हत्या की वजह ,एक किडनैपिंग की रची गई साजिश से पीछे हटना बताया गया हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने मृतक जाहिद के दोस्त को गिरफ्तार किया हैं। दोनों एक मजदूरी का काम एक साथ किया करते थे।

क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर को नहरपार के चिरसी गांव में जयराम वकील के खेत में एक कटा हुआ  हाथ मिला था जिसके बाद  यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई के बाद मौके पर गांव के मौजूद लोग पहुंच गए।  उन लोगों का कहना था कि  किसी शख्स की हत्या करने के बाद यहां पर कटा हुआ हाथ फेंक गया हैं। इसके बाद उन्होनें इस  मामले की छानबीन करते हुए वह पुराने व बंद पड़े निर्माणधीन बिल्डिंग में पहुंच गए तो वहां पर देखा कि सड़ी -गली अवस्था में एक लाश मिली जिसके हाथ नहीं थे।उनका कहना हैं कि गांव चिरसी निवासी सूबे सिंह की शिकायत पर भूपानी थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी।

उनका कहना हैं कि इस मामले की जब जांच शुरू की गई तो उसका शक मालदा ,पश्चिम बंगाल निवासी निजामुद्दीन के ऊपर गया। उनका कहना हैं कि जब निजामुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कबूल की कि वह और जाहिद एक बच्चे की किडनैपिंग की योजना बनाई थी और बाद में जाहिद रची गई  साजिश से पीछे हटने लगा। इससे उसके मन में यह डर बैठ गया की कहीं किडनैपिंग की बात को किसी और को जाहिद बता न दें। इस वजह से जाहिद को धोखे से बुला कर करीब 10 सालों से बंद पड़े एक निर्माणधीन बिल्डिंग में ले गया और वहां पर उसे ईटों से पीट -पीट कर  निजामुद्दीन ने हत्या कर दी। उनका कहना हैं कि आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहरपार इलाके में आधा दर्जन से अधिक निर्माणधीन दुकानों को बुल्डोजर से किया ध्वस्त-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड, ग्रीन वैली के समीप आज दिखाई दिया तेंदुआ, अब पकड़ा गया -देखें लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को उच्चतम शिक्षा विभाग का मंत्री बनने पर विधायक नीरज शर्मा ने कार्यालय में दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x