Athrav – Online News Portal
दिल्ली फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘स्कूल-अस्पताल रैली की सफलता को लेकर बधाई दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 27 जनवरी को संपन्न हुई आम आदमी पार्टी की ‘स्कूल-अस्पताल रैली  की अपार सफलता को लेकर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और बुके देकर उनका स्वागत किया। भड़ाना ने अपनी टीम सहित मुख्यमंत्री आवास जाकर रैली की झलकियों की एक सुंदर तस्वीर भी अरविंद केजरीवाल को भेंट की और फरीदाबाद में उनके पधारने पर आभार जताया।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफल आयोजन के लिए धर्मबीर भड़ाना की पीठ थपथपाई और उनको जमकर पार्टी के लिए काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने की बात की और कहा कि हरियाणा में भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी ही पछाड़ सकती है। कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई है और लोगों को केवल आम आदमी पार्टी के रूप में ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में वो अपनी गतिविधियां तेज कर देंगे और हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा के स्कूल और अस्पतालों की हालत देख लीजिए और दिल्ली के स्कूल-अस्पताल जाकर देख लीजिए। यहां आम आदमी पंखे चलाता है तो भी उसका उतना ही बिल आता है, जितना दिल्ली में एसी चलाने पर आता है। उन्होंने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर प्रत्येक व्यक्ति गरीब-अमीर नि:शुल्क अपना इलाज करा सकता है, दवाएं फ्री और टेस्ट फ्री। जब आम आदमी पार्टी 4 साल में इतनी सुविधाएं उपलब्ध कर सकती है, तो प्रदेश की सरकारें क्या करती रही अब तक। इस अवसर पर धर्मबीर भड़ाना के साथ सुनील ग्रोवर, स. तेजवंत सिंह बिट्टू, श्रीचंद वोहरा, छवि चौधरी, सन्नी यादव, मनीष बसोया, विक्की खारी, राजूद्दीन, जब्बार खान एवं सोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

राहुल गांधी बोले, बीजेपी और आरएसएस व कांग्रेस की विचार धारा के बीच में लड़ाई हो रही है-लाइव सुने

Ajit Sinha

डकैती के दौरान एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, बलात्कार करने के मामले 20 साल की सजायाप्ता,अपराधी 14 सालों के बाद पकड़ा गया।  

Ajit Sinha

दिल्ली में हंगामा: बीजेपी के हज़ारों कार्यकर्ताओं का दिल्ली के सीएम अरविन्द के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x