Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल, उषा ने लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में किया गोष्ठी का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल, उषा  द्वारा अपने कार्यालय में सेन्ट्रल जोन बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप संचालक, मॉल प्रबंधक/संचालक, मार्किट सोसायटी के प्रधान, ज्वेलर्स शॉप के मालिक/प्रबन्धक, शराब ठेका संचालकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। गोष्ठी के मुख्य बिन्दु इस प्रकार रहे:-
1.बैंक, पेट्रोल पंप, मॉल, ज्वैलर्स शॉप, मार्किट, सोसायटी, शराब ठेका, पीवीआर/सिनेमा हॉल पर सुरक्षा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले अधिक से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाए जाए तथा सभी कैमरा अच्छी स्थिति में 100 प्रतिशत सुचारू रूप से कार्यान्वित हो।
2.सीसीटीवी कैमरा पर लगी डीवीआर. गुप्त एंव सुरक्षित स्थान पर लगी ताकि बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति को वह सीधे तौर पर दिखाई ना दे।
3. बैंक, ज्वेलर्स शॉप या ऐसा स्थान जहां पर कैश कलेक्शन किया जाता है, वहां पर कैश, विजिबल स्थिति में नहीं होना चाहिए।
4.5-7 लाख से ज्यादा कैश एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते समय कैश वैन का उपयोग करें।
5.सभी बैंक व उनके ए.टी.एम. पर सिक्योरिटी गार्ड होना चाहिए।
6.ऐसे स्थानों पर कार्य करने वाले स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराई जाए।
7.आर.डब्लू.ए. प्रधान अपने एरिया में ज्यादा शोर करने वाले डी.जे. एवं लाउड स्पीकर बजने, उपद्रवियों या किसी व्यक्ति द्वारा नशा करना पाया जाने पर डायल 112 या कंट्रोल रूम के नंबर 999915000 पर तुरंत सूचना दें।
8.सोसायटी में रहने वाले किरायेदार, दुकान पर कार्य करने वाले लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराई जाए।
9.पेट्रोल पंप संचालक अपने पेट्रोल पंप के आस-पास सर्विस रोड पर किसी बडे व्हीकल को पार्क नहीं होने दें, ये सुनिश्चित करें पैट्रोल/सी.एन. जी. पम्प पर आने वाले व्हीकलों की लाईन से सर्विस रोड पर यातायात किसी सूरत में बाधित ना हो। इसके अतिरिक्त पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर प्लेट व्हीकल आने पर 112 पर कॉल करके सूचित करें।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और आमजन में समन्वय स्थापित करना और आपसी सहयोग से सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य था। पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए।

Related posts

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक लड़के की हमलावरों ने सरेआम गोली मार हत्या कर दी,जांच में जुटी।

Ajit Sinha

उर्जावान नायब सैनी संगठन को एक नई दिशा देते हुए बढ़ाएंगे आगे: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x