Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: बेटी सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नाम किया रोशन – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा के विधायक राजेश नागर ने आज यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली सौम्या आनंद को उनके सेक्टर- दो स्थित घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में 492 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हम चाहेंगे कि वह अपने काम द्वारा भी देश और समाज की सेवा करे। नागर ने बताया कि सौम्या का परिवार उनके विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव भुआपुर का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर दो में रहते हैं।

उन्होंने सौम्या और उनके परिजनों को शानदार परिणाम पर बधाई दी। विधायक नागर ने कहा कि हमारे देश प्रदेश में अब बिना पर्ची खर्ची के बच्चों को नौकरियां व अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसका कारण पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की निष्पक्ष व्यवस्था का बड़ा योगदान है। आज योग्यता के आधा पर नौकरियांं मिल रही हैं जबकि पहले की सरकारों में नेताओं के कोटे से नौकरियां लगती थीं।आज हरियाणा खिलाडिय़ों को पूरे देश में सबसे ज्यादा इनाम राशि देने वाला प्रदेश बन गया है। जिससे खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ता है और वह मैडल जीत कर ला रहे हैं। इस अवसर पर सौम्या ने बताया कि उन्हें सबकी बधाई लेकर अच्छा लग रहा है। वह देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्हें क्या कैडर मिलता है, उसके बाद उनकी आगे की यात्रा शुरू होगी। इस अवसर पर सौम्या के पिता राजेंद्र सिंह, दादा तोताराम व परिवार के अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे।

Related posts

इटली के मिलान शहर के कांफ्रेंस हॉल, शेराटन होटल में सम्पन्न ‘विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ’ की विशेष आम सभा में संतोष अग्रवाल ने भाग लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने की 7 इकाईयों को किया सील, आगे प्रॉपर्टी होगी नीलम ।

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर बोले, सभी कॉलोनियों में विकास कार्य तेज हों और ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग से मिले फंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x