Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:रविवार को डबुआ मंडी रहेगी बंद,डबुआ मंडी की फ्रूट मंडी के कवर शेड में मुख्यमंत्री नायब सैनी लोगों को संबोधित करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फरीदाबाद आगमन तथा डबुआ मंडी में आयोजित होने वाली जन आभार रैली के कारण रविवार को डबुआ मंडी बंद रहेगी। डबुआ मंडी की फ्रूट मंडी के कवर शेड में मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश विधायक सतीश फागना ने वीरवार को कार्यक्रम स्थल पर दिए । मंडी प्रशासक ने गत शनिवार को मंडी को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए, जिसकी सूचना मंडी के सभी व्यापारियों को भी दी जा चूकी है । एसडीएम बढ़खल एवं प्रशासक मार्केट कमेटी फरीदाबाद त्रिलोक चंद द्वारा जारी आदेशों में रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के चलते 04 मई को डबुआ मंडी में कृषि कार्य को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रखने को कहा है । मार्केट कमेटी फरीदाबाद के अंतर्गत सैक्टर-16 मंडी खुली रहेगी।

Related posts

एक ट्रैक्टर में 297 किवंटल धान भरने के चमत्कार ने सीएम फ्लाइंग, फरीदाबाद को दिया 20000 किवंटल धान घोटाले का संकेत।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,भक्तों ने दी गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x