Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस की फर्जी आईडी और 4 फर्जी आधार कार्ड के साथ क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज एक शख्स को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की फर्जी आईडी और चार आधार कार्ड जिस पर इसी शख्स के फोटो लगे हुए हैं पर नाम अलग -अलग लिखे हुए हैं, को बरामद किए गए हैं। इस आरोपित के पिता होम गार्ड व भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में  सिपाही के पद पर तैनात हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम तेजपाल हैं। 
   
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम तेजपाल है जो मथुरा के नंगला दीपा गांव का रहने वाला है। आरोपित की उम्र करीब 25 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को फर्जी आईडी कार्ड के साथ बाईपास रोड से अरेस्ट किया हैं। आरोपित के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का फर्जी आईडी कार्ड तथा चार फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए। आरोपित के कब्जे से बरामद की गई उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी पर आरोपित  का नाम, फोटो तथा उसका सही पता लिखा हुआ था परंतु आरोपित उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत नहीं था।

वहीं जो आधार कार्ड आरोपित के कब्जे से बरामद किए गए हैं उसमें आरोपित  ने अपना फोटो लगा रखा है परंतु चारों आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है। पूछताछ करने पर आरोपित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपित को पुलिस थाना सेक्टर- 31 लाकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी तथा फर्जी कागजात तैयार करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का बड़ा भाई यूपी पुलिस में सिपाही तथा पिता होमगार्ड की नौकरी करता है।

आरोपित  ने बताया यह फर्जी आईडी कार्ड वह बस किराया तथा टोल टैक्स बचाने के लिए अपने पास रखता था। उसने बताया कि इसके साथ ही वह अपने दोस्तों में धौंस जमाता था। आरोपित  ने बताया कि वह फरीदाबाद में नौकरी की तलाश में आया था और यहां पर किसी से मिलने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे पहले ही अरेस्ट कर लिया।

आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी मथुरा में एक मुकदमा इन्हीं धाराओं के तहत दर्ज है जिसमें आरोपित जेल की सजा काट चुका है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसने पुलिस द्वारा आरोपित  को फर्जी आईडी कार्ड बनाने वाले उसके साथी के बारे में पूछताछ करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

प्रॉपर्टी कारोबारी के बच्चे की अपहरण कर करोड़ो की फिरौती वसूली करने के लिए पिस्टल की नौंक पर दो कारें लूटी थी – अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुरक्षा के लिए शहर भर में तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात थे वावजूद इसके बदमाशों ने एक शख्स जिंदा जला कर मार डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के वी. के. वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी मेरी आवाज सुनों, मेरे मकान से एनसीजेड हटाओं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x