Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित का नामविकास उर्फ विक्की निवासी  दिल्ली के तुगलकाबाद है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित विकास उर्फ विक्की ने अपने साथी संदीप, जितेंद्र उर्फ जीते, जितेंद्र उर्फ जतिन, सतीश और संजय के साथ मिलकर मृतक प्रीतपाल और उसके भाई विक्रम जीत सिंह पर रास्ते में जाते हुए हमला कर दिया था। जिसमें प्रितपाल पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी.शिकायतकर्ता विक्रमजीत सिंह के साथ लात घुसे मारे थे। विक्रमजीत की शिकायत पर थाना सेंट्रल में वर्ष -1999 मैं हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करा दिया था। मृतक प्रितपाल और अन्य छह आरोपित साथ काम करते थे जो किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। बाद मे प्रितपाल और अन्य 6 आरोपितों का राजीनामा हो गया था। लेकिन दो-तीन दिन बाद 6 आरोपितों ने मिलकर प्रितपाल की हत्या कर दी थी। आरोपित विकी अदालत से जमानत पर चल रहा था। जो आरोपित लगातार 17 साल से अदालत में अनुपस्थित चल रहा है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अदालत के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर तुगलकाबाद, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी सोल्जर, टेक्निकल सोल्जर, सोल्जर ट्रेडमैन की खुली भर्ती: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज 37 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की उद्घाटन करेंगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हमें नियमित रूप से अच्छी सेहत व निरोग जीवन मिल सकता है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x