Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो स्वास्थ्य

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने नकली घी के ऊपर ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगा, बेचने वाले फैक्ट्री का किया पर्दाफाश-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री का सीएम फ्लाइंग ने भंडाफोड़ किया है।छापेमारी के दौरान भारी संख्या में प्रतिबंधित भांग की गोलियां भी बरामद की हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में उनकी टीम और फरीदाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। सेक्टर- 3 के रिहायशी इलाके में कई दुकानों पर आज सुबह छापेमारी की गई। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि यहां कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी की पैकिंग की जा रही थी।

इसी के साथ नशे का कारोबार भी जोरों से चल रहा है।डीएसपी सीएम फ्लाइंग देवेंद्र यादव के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई और साथ में फरीदाबाद पुलिस को भी साथ लेकर जब छापेमारी की गई तो वहां काफी संख्या में हरियाणा में प्रतिबंधित भांग की गोलियां बरामद की गई है। जब गहनता से छानबीन की गई तो इस दौरान दुकानों के ऊपर बने मकान के कमरे में अमूल, मदर डेयरी , मिल्क फ़ूड जैसे बड़े ब्रांड के नाम से नकली घी की पैकिंग भी की जा रही थी। इस संयुक्त कार्रवाई में काफी संख्या में नकली घी और भांग की गोलियां बरामद की गई हैं। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी लगातार जारी है।

Related posts

राहुल गांधी बोले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकों के दरवाजे सिर्फ अरबपतियों के लिए खोले हैं, लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

सागर पहलवान हत्याकांड में सुशील पहलवान के सहयोग करने वाले नीरज बवाना गिरोह गैंग के 4 कुख्यात बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि कर रहे है फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग : सुमित गौड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!