Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव सरूरपुर पंचायत चुनाव में काउंटिंग के दौरान हंगामा करने वाले 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 20 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना मुजेसर एरिया में स्थित सरूरपुर गांव में कल शुक्रवार को पंचायत चुनाव के दौरान हारने वाले पक्ष के द्वारा सरकारी कर्मचारियों पर पथराव करके सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 20 आरोपितों  को अरेस्ट किया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, पुलिस ने इस प्रकरण में 200 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं, इसमें  चार  आरोपित नामजद हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों  में रण सिंह, बंटी, टेकचंद, विनोद, सतीश, प्रहलाद, राजेश, मनोज, विक्रम, दीपक, जितेंद्र, सुखपाल, सुंदर, बनय, प्रेमचंद, प्रेम, लक्ष्मण, सुनील, विकास तथा सतपाल का नाम शामिल है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में डॉक्टर विवेक आनंद ने बताया कि कल उनको पंचायत चुनाव के लिए गांव सरूरपुर में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया था। वोटिंग खत्म होने के पश्चात सरपंच पद की गिनती शुरू हुई जिसमे मकसूदन को विजय घोषित कर दिया गया जिसपर दूसरा पक्ष, हारने वाले पक्ष के उम्मीदवारों और एजेंट ने हंगामा करना शुरू कर दिया और चुनाव दोबारा से करने का दबाव बनाने लगे और उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने हारने वाले पक्ष को पहले समझने की कोशिश की परंतु वह नहीं माने और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगी और पुलिस की गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार हल्के बल का प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा गया और ईवीएम मशीनों को सुरक्षित से हाउस पहुंचाया गया। शिकायत के अनुसार मुजेसर थाने में आरोपितों  के खिलाफ सरकारी प्रक्रिया में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर पथराव करके सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए पथराव में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो चेक की जा रही है जिसके माध्यम से मामले में शामिल अन्य आरोपितों  की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द अरेस्ट करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों का आतंक, जो लोग बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ बोलेगा, जान से जाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीएसपी के रीडर व प्रिंसिपल सहित 7 रिश्वतखोरों को 1.66 लाख की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फज्जूपुर नीमका और मिर्जापुर में निर्वतमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को खुला समर्थन।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x