Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पंचायत चुनाव में जिला परिषद में नही भरा गया कोई फार्म: जिला निर्वाचन अधिकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज शनिवार को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन सदस्य जिला परिषद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है, 30 लोग फार्म जरुर लेकर गए हैं । जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक में दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत सरपंचो के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में तीन तथा पंचो के लिए भी तीन , फरीदाबाद और तिगांव ब्लॉक में सरपंच के लिए  एक एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर  एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है । उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 06 व 08 नवंबर को सरकारी अवकाश रहेगा, इसलिए दो दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

सीपी विकास अरोड़ा ने आज ब्लांइड मर्डर को सुलझाने में क्राइम ब्रांच की मदद करने पर गोल्डी बरेजा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट सर्विस शुरू की गई है। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएचओ रिश्वत के 15000 लेकर हुए फरार,महिला एएसआई 10000 व दलाल 5000 की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x