Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने जमाया रंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद): देसी-देसी ना बोला कर छोरी रै… इस देसी की फैन या दुनिया हो रही रै … जैसे ही हरियाणवी रॉकस्टार के नाम से विख्यात फॉक सिंगर एमडी देसी ने बड़ी चौपाल के मंच से गीत गाना शुरू किया  तो दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। हरियाणवी कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने हरियाणवी गीतों से बड़ी चौपाल पर देर रात तक रंग जमाए रखा।उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य पर्यटन निगम और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में हर रोज विख्यात कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियों से पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है।


इसी कड़ी में मेला परिसर की गुरुवार की शाम हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुप्रसिद्ध गायक सुभाष फौजी के मदमस्त गीतों के नाम रही। सबसे पहले इन दोनों हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा का सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में इतनी बड़ी स्टेज पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। वहीं मेला परिसर में की गई बेहतरीन व्यवस्था के लिए पर्यटन निगम और सूरजकुंड मेला प्रशासन की सराहना की।

बड़ी चौपाल के मंच से सांस्कृतिक संध्या में एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने ऐसा समां बांधा कि फिर रूकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने निरंतर दो घंटे से भी अधिक समय तक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इन दोनों कलाकारों की तेरी आख्यां का यो काजल मन्ने करे सै गोरी घायल, मैडम बैठ बोलेरो में स्पेशल तेरी खातिर लाया, पानी आली पानी प्यादे, ठाकर ढोल खड़ी होगी, मेरी मां ने बांधा डोरा, ठीक ठाक रहवे छोरा, तेरे रूप का जादू गोरी बंजारे न मार गया, मैं तेरी नचाई नाचू सूं इस दुनिया की औकात नहीं और छोरा मैं हरियाणे का…. जैसी बेहतरीन प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। इस अवसर पर पर्यटन निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन, एजीएम राजपाल सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण और काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।   

Related posts

फरीदाबाद: सभी सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक संस्थान ले पोश प्रशिक्षण : संगीता वर्धन

Ajit Sinha

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के आधा दर्जन जिलों से आए महिलाओं से सम्बंधित केसों का किया निपटारा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कुलपति ने किया वाईएमसीए विश्वविद्यालय की बस सेवा का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x