Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीईओ ऋतु चौधरी समेत प्रदेश के अन्य शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से गया नवाजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी को वीरवार दस फरवरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों व इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुई है। सम्मान समारोह 10 फरवरी 2022 आज वीरवार को 3 बजे ऑनलाइन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद रितु चौधरी को राष्ट्रीय शैक्षिक योग्यता एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और इनोवेशन के लिए वर्ष 2019- 20 के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसकी घोषणा 1 फरवरी 2022 को की गई। सम्मान समारोह 10 फरवरी 2022 को 3 बजे ऑनलाइन हुआ। श्रीमती रितु चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हे मिलने वाला यह चौथा सम्मान है ।

इससे पहले उन्हें, जब वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय की प्रिंसिपल थी उस समय नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2014 में भी NIEPA द्वारा ही नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2019 में एनसीईआरटी द्वारा शिक्षित हरियाणा अवार्ड और अब 2022 में दोबारा से NIEPA द्वारा उन्हें ये सम्मान दिया गया है lअपनी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने कहा कि इस इस कार्य के लिए वह अपने सभी माननीय उच्च अधिकारियों को और अपनी टीम को धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके बिना यह काम संभव नहीं था और उनके योगदान से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी इसी तरह अपने विभाग , प्रदेश की छवि को आगे बढ़ाते रहेंगे। आपको बता दें जिला शिक्षा अधिकारी/ डीईओ रितु चौधरी  सहित शिक्षा विभाग हरियाणा के 4 अधिकारियों को शिक्षा प्रशासन में नवाचार और अच्छे व्यवहार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) द्वारा दिया जाएगा। यह पुरस्कार जिला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों द्वारा शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों, अच्छी शैक्षणिक पद्धति को मान्यता देने, पुरस्कार देने और प्रसारित करने के उद्देश्य से की गई है। पुरस्कार के लिए जिन अधिकारियों को चुना गया है, उनमें रोहतक की डिप्टी डीईओ कृष्णा फोगाट,फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ)- रितु चौधरी और इंदु बोकेन कसाना और महेंद्रगढ़ में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में तैनात उनकी टीम शामिल है।

Related posts

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 लड़कियों को व्हाट्सअप पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का फरीदाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेम्पो में पानी सप्लाई करने वाले एक शख्स को अपहरण व रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई,लगाया जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x