Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:बड़खल पुल के नीचे अवैध रूप से बने सैकड़ों कच्चे-पक्के मकानों पर चला बुल्डोजर, गरीब लोग हुए बेघर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम फरीदाबाद ने आज बड़खल पुल के नीचे अवैध रूप से बनाए गए सैकड़ों कच्चे -पक्के मकानों को 5 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से धवस्त कर दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील कुमार मौजूद थे।

एसडीओ सुमेर सिंह के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता आज सुबह करीब 11 बजे बड़खल पुल के नीचे पहुँच गई । इस दस्ते के साथ पांच अर्थमूवर मशीनें थी। कार्रवाई से पहले एसीपी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पूरी की पूरी बसे अवैध बस्ती को खाली करा लिया था। इसके बाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते में शामिल पांच अर्थमूवर मशीनों की सहायता से तोड़ फोड़ की कार्रवाई की शुरुआत की। देखा गया हैं कि दोनों बड़खल पुल के नीचे सैकड़ों के तादाद में कच्चे- पक्के मकान बने हुए थे, जिसमें सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ रह कर गुजरा कर रहे थे। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि आज यहां से अवैध कब्जे हटाने के बाद एफएमडीए इन दोनों पुलों की मरम्मत करने का काम करेगा।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में प्रशासनिक कमेटी की अनुशंसा पर ही अवैध कॉलोनियों को किया जाए नियमित: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार से अग्रसेन चौक तक लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमणों हटाया, आशुतोष राजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लगभग 95 लाख रूपए की धनराशि के विकास कार्यों दी सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x