Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राजनीति के बर्ताव पर निगाह डालेगी वेब सीरिज एक कर्फ्यू – राजेश नागर 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव से विधायक राजेश नागर ने गांव दयालपुर में वेब सीरिज एक कफ्र्यू का क्लैप देकर और नारियल फोडक़र शुभारम्भ करवाया। उन्होंने बताया कि मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म राजनीति की बुराईयों पर प्रकाश डालकर लोगों के सामने रखेगी।मुंबई से आईं फिल्मकार शशी सक्सेना ने गांव दयालपुर में अपनी फिल्म एक कर्फ्यू  की शूटिंग शुरू की। इससे पहले उन्होंने इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेश नागर से करवाया। श्री नागर ने नारियल फोडक़र एवं क्लैप देकर शूटिंग शुरू करवाई।
इस अवसर पर नागर ने बताया कि फिल्मकार के अनुसार आज के राजनैतिक हालात पर बुनी यह फिल्म लोगों को नेताओं के कई पहलुओं को उजागर करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि वेब सीरिज में बताया गया है कि किस प्रकार राजनैतिक व्यक्ति सत्ता बनाने और गिराने के लिए हथकंडों का प्रयोग करते हैं। सरकारों के सही काम को भी गलत तरीके से जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं और लोगों को भडक़ाने का काम करते हैं।उन्होंने बताया कि फिल्मकार अनुभवी हैं और हमें उनसे उम्मीद है कि वह सही पक्ष जनता के सामने रखेंगी। वह अनुभवी कलाकारों के साथ काम कर रही हैं जिससे फिल्म की प्रस्तुति निश्चित रूप से अच्छी होनी चाहिए। इस अवसर पर फिल्म कू्र के सदस्य सहित वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, अमन नागर, सुनील बीसला, संदीप बीसला, ऊधम बीसला, निदेशक शशी सक्सेना, प्रोडक्शन चीफ गोविंद गुलियानी, कैमरामेन मनीष शर्मा, साउंड रिकार्डिस्ट विनोद कुमार, कास्ट्यूम चरनजीत, असिस्टेंट डाइरेक्टर अशरफ अली, कलाकार शिव वर्मा, हिमांशु सक्सेना, सौरभ मदान, सुनीता चौहान आदि मौजूद रहे। 

Related posts

कांग्रेस: बैठक में स्क्रूटनी कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी, लीगल कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी, कैंपेनिंग कमेटी व ओवरऑल मैनेजिंग कमेटी का गठन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला के सभी राशन डिपुओं से आमजन ₹25 रुपये की सहयोग राशि देकर ले सकेंगे राष्ट्रीय ध्वज: डीसी

Ajit Sinha

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मोस्ट वांटेट के लिस्ट को किया सांझा,अखाड़ों व जिम में कसरत करने आए युवाओं पर रहेगी पुलिस की नजर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x