Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव और कौराली सीएचसी में लिया वैक्सीनेशन का जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव और कौराली सीएचसी में वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनको दूर किया। आज राजेश नागर अचानक यहां पहुंच गए और लोगों से उनकी राय जानी। लोगों ने उन्हें स्टाफ की कमी व जलभराव की समस्या के बारे में बताया जिस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक नागर ने चिकित्सकों से भी कहा कि वह अपने स्टाफ के सहयोग से लोगों को अच्छी सुविधा देने का प्रयास करें। वहीं लोगों से भी व्यवस्था में सहयोग देने के लिए कहा। 

नागर ने बताया कि यहां वैक्सीनेशन का काम सुचारू गति से चल रहा है और धीरे धीरे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए निकल कर आने लगे हैं। विधायक राजेश नागर ने बताया कि शासन प्रशासन की सतर्कता के कारण गांवों में भी कोरोना के संक्रमण को रोक लिया गया है। जल्द से जल्द लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने,सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन के काम में तेजी दी गई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस महामारी के कारण दुनिया की बड़ी शक्तियां कही जाने वाले देश भी हिल गए हैं वहीं भारत ने न केवल महामारी पर बखूबी नियंत्रण किया बल्कि रिकॉर्ड समय पर स्वदेशी वैक्सीन बनाकर लोगों के लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। लेकिन विपक्ष अभी भी लोगों तक गलत और भ्रामक जानकारी देकर भडक़ाने का प्रयास कर रहा है। जिसके लिए समय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दयानंद नागर, डॉ. अजय गोयल, डॉ श्वेता भड़ाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

Related posts

फरीदाबाद: नोएडा के सांसद महेश शर्मा, और भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने आज कार्यकर्ताओं किया संबोधित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी में शुक्रवार को लगभग 100 लोगों ने दिए पुर्नवास के लिए आवेदन-डा. गरिमा मित्तल  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दीपावली पर्व से पहले शहर में क्यों दिखता हैं सांप अजगर, आज भी गांव साहूपूरा में दिखाई दिया10 फुट लंबा का अजगर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x